Tuesday, June 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसुरक्षा और शांति पर होगा फोकस: बिष्ट

सुरक्षा और शांति पर होगा फोकस: बिष्ट


ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने यशपाल सिंह बिष्ट को ऋषिकेश का नया कोतवाल नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्होंने क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। नगर में नशा तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए भी जुटने को कहा। बताया कि पर्यटक व धार्मिक क्षेत्र होने की वजह से यहां ट्रैफिक को भी सुचारू रखना प्राथमिकता है। वहीं, ऋषिकेश से देहरादून में नगर कोतवाली में स्थानांतरित निरीक्षक कैलास चंद्र भट्ट को भी विदाई दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments