ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में हिंदी भाषा के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राजकीय कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। सोमवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित हिंदी कार्यशाला का कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने हिंदी को सबसे सरल और आम बोलचाल की भाषा बताते हुए इसके अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में हिंदी को दैनिक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता है।
राजकीय कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को अपनाएं: प्रो. मीनू सिंह
RELATED ARTICLES

