Tuesday, June 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में विभागीय समीक्षा बैठक, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने योजनाओं के...

पिथौरागढ़ में विभागीय समीक्षा बैठक, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर दिया बल


देहरादून। उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (एमएसएमई), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को जिला सभागार, पिथौरागढ़ में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), पशुपालन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में मंत्री ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने तथा युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में विकास कार्यों की प्रगति संतोषजनक है और अधिकांश विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमांत परिस्थितियों के बावजूद प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक-दो विभागों को छोड़कर किसी भी प्रकार की गंभीर शिकायत सामने नहीं आई है, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सकारात्मक स्थिति को दर्शाता है।
मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की नीतियों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है तथा सरकार की जवाबदेही, पारदर्शिता और जनसंवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों एवं समस्याओं से भी अवगत कराया गया, जिस पर मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनके त्वरित समाधान पर बल दिया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भी जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे गए बैठक के उपरांत मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास एवं जनकल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और प्रत्येक जिले में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल पूर्व विधायक चंद्रा पंत जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments