Saturday, June 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजमरानी बांध का काम तय समय पर करें पूरा: अजय भट्ट

जमरानी बांध का काम तय समय पर करें पूरा: अजय भट्ट


हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को दमुवाढूंगा स्थित पीआईयू सभागार में बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध के कार्य समय से पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर और मशीनरी को बढ़ाया जाए। सांसद भट्ट ने बैठक में सिंचाई विभाग, कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बांध से जुड़ी सुरंग, स्पिलवे और पावर हाउस के निर्माण कार्यों की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा वितरण व विस्थापन संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कैचमेंट एरिया का ट्रीटमेंट पर्यावरणीय शर्तों के मुताबिक करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा परियोजना से जुड़ी सभी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
बैठक के बाद सांसद भट्ट ने क्षेत्र में बन रहे टाइप 4, टाइप 5, आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने महाप्रबंधक महेश खरे को आवासीय भवनों का सही तरीके से रखरखाव के साथ ही सही उपयोग करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान दर्जाधारी नवीन वर्मा, हरीश पांडे, महाप्रबंधक जमरानी बांध परियोजना महेश खरे, उप महाप्रबंधक बीबी पांडे, ललित कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पन्त, हिमांशु पंत, प्रतिभा पंत, योगेश कांडपाल मौजूद रहे।
सांसद भट्ट ने बांध परियोजनाओं में आने वाली वन विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए फोन पर सचिव वन आरके सुधांशु से वार्ता की। उन्होंने सचिव को वन भूमि से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए। जिस पर सचिव ने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments