Thursday, November 12, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसेवानिवृत्त कर्मचारियों और छात्रों को नवाजा

सेवानिवृत्त कर्मचारियों और छात्रों को नवाजा


विकासनगर। गांव हाजा में हाजा कर्मचारी संघ की ओर से प्रथम कर्मचारी सम्मान एवं मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। मौके पर गांव के कर्मचारियों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।समारोह में गांव के 17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य तथा संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत में सफलता प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2026 में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित चार युवाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव के मुखिया रघुवीर सिंह सयाणा, ग्राम प्रधान अनिल खन्ना और मंदिर पुजारी राम लाल शर्मा को भी समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज और गांव की प्रगति में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र नौटियाल, अध्यक्ष मदन मोहन नौटियाल, उपाध्यक्ष गजे सिंह नौटियाल, सचिव नौटियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments