Friday, June 19, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का...

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब


विकासनगर। चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी रात्रि जागरण में रातभर भक्ति के गीत गूंजे। इसको लेकर श्रद्धालुओं और ध्याण्टूड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। धार्मिक अनुष्ठान के तहत गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बलाणी माता की पालकी मंदिर से बाहर निकाली गई, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। गांव की ध्याण्टूड़ियों की ओर से माता की बागड़ी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें माता को पांच तोले से अधिक सोने का छत्र अर्पित किया गया। इस दौरान पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। रात्रि में बलाणी माता का भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें पूरी रात लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां होती रहीं। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ रातभर भक्ति रस में डूबकर पुण्य अर्जित किया। ध्याण्टूड़ियों की ओर से सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई। गुरुवार को गांव के एक परिवार की ओर से माता की रात्रि बागड़ी पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चिल्हाड़ गांव में ध्याण्टूड़ियों की ओर से पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजन किया गया है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। मौके पर महासू देवता के वजीर दीवान सिंह राणा, जयदत्त बिजलवान, पूर्व जिला जज सीपी बिजलवान, सुभाष चंद्र, रणजीत, कान चंद, प्रधान सर्वानंद, रमा शर्मा, मोहनलाल, पदम चंद, जयपाल, बिशम्बर दत्त, रामलाल, राजेंद्र बिजलवान, गोपाल बिजलवान, योगेश, नव प्रभात चंद्र मणि, हीराराम और देवेंद्र उनियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments