Saturday, June 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमेधावी सम्मान समारोह में सौ छात्र-छात्राएं सम्मानित

मेधावी सम्मान समारोह में सौ छात्र-छात्राएं सम्मानित


रुड़की। कश्यप समाज के युवा नेता एवं समाजसेवी अंकुश राज के नेतृत्व में रविवार को नगर निगम रुड़की के सभागार में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने वाले कश्यप समाज के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अंकुश राज ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल समाज और देश का भविष्य निर्धारित करेंगे। इसलिए बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अरविंद कश्यप ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षित युवाओं के माध्यम से ही संभव है। पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पार्षद सचिन कश्यप एवं पूर्व पार्षद संजय कश्यप ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। सम्मानित विद्यार्थियों में शगुन कश्यप, सोनवीर सिंह कश्यप, दीया कश्यप, अमन कश्यप, ध्रुव कश्यप, युवा कश्यप सहित 100 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इस अवसर पर फकीरचंद कश्यप, अधिवक्ता अजय कश्यप, बॉबी कश्यप, शिवम कश्यप, आशीष कश्यप, संजय कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कश्यप एकता मंच की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments