Monday, September 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डऑपरेशन प्रहार में 21 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, धर्म की आड़ में लोगों...

ऑपरेशन प्रहार में 21 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, धर्म की आड़ में लोगों को कर रहे थे गुमराह


हरिद्वार। धर्मनगरी में साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने 21 कथित ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोप है कि यह धर्म की आड़ में लोगों को झांसा देकर उनकी आस्था का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे थे। अभियान के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में साधु-संतों के भेष में घूम रहे 21 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। संतोषजनक उत्तर नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों के चलते सभी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विभीषण पुत्र भुवनेश्वर निवासी बिहार, नारायण पुत्र विनोद कुमार निवासी इटावा, राम बाबू पुत्र भागीरथ निवासी उज्जैन, बच्चू सिंह पुत्र माघ सिंह निवासी हरियाणा, नीरज पुत्र दलवीर निवासी हरियाणा, सुर्जन सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी हरियाणा, रोहित पुत्र स्व. ओमकार सिंह निवासी जलालाबाद, राम जन्म यादव पुत्र रामस्वरूप निवासी बिहार, जगीर सिंह पुत्र सोहनलाल निवासी जस्थान, अजब सिंह पुत्र रहतु निवासी शामली, रमेश पुत्र रामबहादुर निवासी साहगुहार जिला रामेसाहेब, नन्हकून पुत्र स्व. टेगी निवासी जौनपुर, रामप्रसाद पुत्र जीत सिंह निवासी सीतापुर, ज्योति रत्न पुत्र राधेश्याम निवासी सीतापुर, श्याम बाबू पुत्र औदल निवासी पनवाही जनपद महोबा, राजराम पुत्र जागेश्वर निवासी बिहार, फकीरे पुत्र सिकदार निवासी दुलारपुर हरदोई, गोकल पुत्र मोहनलाल निवासी चोरारा निवाड़ी, गुरजीत पुत्र अग्रेज निवासी सिंग्या पंजाब, पप्पू पुत्र स्व. धन्नू निवासी चोरारा निवाड़ी तथा रामपाल पुत्र बारू सिंह प्रजापति निवासी इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर शामिल हैं। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments