Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसंगठन पर्व पर संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

संगठन पर्व पर संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व पर संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। सक्रिय सदस्यता में अल्मोड़ा जनपद के प्रथम स्थान पर आने पर जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पंचायत व नगर निकाय चुनावों के लिए अभी से जुटने को कहा। केन्द्रीय राज्य मंत्री अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने अल्मोड़ा विधानसभा को लक्ष्य से अधिक सदस्यता प्राप्त करने पर बधाई दी और संगठन पर्व में आगामी चुनावों में सभी को दिल से कार्य करने हेतु अपील की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता अभियान की जानकारी ली व संगठन चुनाव को लेकर भी सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में पार्टी के पदाधिकारी वही कार्यकर्ता बनेंगे जो सक्रिय सदस्यता में अपना लक्ष्य पूरा करेंगे। कार्यशाला में कूपी बस दुर्घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने और संचालन महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया। कार्यशाला में जिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, राजीव गुरूरानी, महामंत्री ललित दोसाद, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री किरन पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार, महेश नयाल, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, जगदीश नगरकोटी, महिपाल बिष्ट, आनन्द डंगवाल, देवाशीष नेगी, महेश बिष्ट, वंदना आर्य, संजय डालाकोटी, दीपक साह कन्नु, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित शाह, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments