Saturday, June 6, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न...

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज


अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात खुमाड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कराई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई रजत चंद्रा निवासी रामनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन भूमिका चंद्रा उर्फ पूजा का विवाह 12 अक्टूबर 2022 को खुमाड़ निवासी दीपक चंद्र खर्कवाल से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से आरोपी दहेज और पैसों की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करता था तथा उसके साथ मारपीट करता था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 4 जून को आरोपी ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर सल्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कूपी बैंड क्षेत्र से आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है तथा ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments