Thursday, November 12, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में पूर्व सैनिकों ने किया...

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन


देहरादून। भाजपा महानगर के सैनिक प्रकोष्ठ ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में दून के कनक चौक स्थित सीडीएस स्व.विपिन रावत स्मारक के पास पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला भी फूंक गया। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने बताया कि राहुल गांधी ने पूर्व में अनेक बाद सैन्य विरोधी बयान दिए हैं। जिससे सेना के मनोबल पर असर पड़ता है। कहा कि उनका उत्तराखंड दौरा पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उत्तराखंड के फौजी राहुल गांधी का टूल नहीं बन सकते। राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का समस्त पूर्व सैनिक पुरजोर विरोध करते हैं। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत मांगे थे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमिलनाडु में कहा था कि मजदूरों, किसानों को मजबूत करा जाए तो सेना को सीमा में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है। आज भारतीय सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक है। ऐसे में राहुल गांधी को सेना पर गर्व होना चाहिये ना कि आलोचना करनी चाहिये। इस अवसर पर कैप्टन यूडी जोशी, कैप्टन चन्दन सिंह बिष्ट, कैप्टन दिनेश प्रधान, कैप्टन सुख बहादुर गुरूंग, सूबेदार विक्रम सिंह कंडारी, हवलदार विनोद प्रकाश अवस्थी, सूबेदार कृष्ण चन्द्र भट्ट, कैप्टन जगदीश चन्द्र, सूबेदार बीसी भट्ट, हवलदार महीपाल, हवलदार गंगा दत्त बहुगुणा, हवलदार महेंद्र सिंह आदि पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments