Thursday, June 4, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डतड़के सुबह दून पुलिस की बड़ी सफलता, राजस्थान के दो शातिर बदमाश...

तड़के सुबह दून पुलिस की बड़ी सफलता, राजस्थान के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली


देहरादून। दून पुलिस को तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान राजस्थान (RJ) नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारते हुए सेलाकुई की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा शुरू किया। बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर भागे और रामगढ़ के रपटे के पास कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे।
भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दून अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा (30 वर्ष) पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम अखरोट, तहसील मण्डावर, थाना मण्डावर, जिला दौसा (राजस्थान) तथा विनोद कुमार मीणा (32 वर्ष) पुत्र रामलाल मीणा, निवासी ग्राम एवं पोस्ट झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल आरोपी रिंकू मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या सहित कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार दूसरे आरोपी विनोद कुमार मीणा के खिलाफ भी राजस्थान के विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली गई है।
दून पुलिस फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments