Wednesday, June 3, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसप्तऋषि हादसे के बाद घटनास्थल पहुंचे निशंक, दर्जाधारी राज्य मंत्री ने लिया...

सप्तऋषि हादसे के बाद घटनास्थल पहुंचे निशंक, दर्जाधारी राज्य मंत्री ने लिया जायजा


हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में बस और डंपर की टक्कर में महिला की मौत के बाद मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे से हुई क्षति का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सीओ सिटी, ट्रैफिक पुलिस, सप्तऋषि चौकी प्रभारी, परिवहन विभाग, तहसीलदार हरिद्वार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments