Sunday, May 31, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट


देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में आज बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उनका उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रथम विश्व युद्ध के महानायक एवं गढ़वाल राइफल्स के वीर योद्धा गब्बर सिंह नेगी की स्मृति से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा से अवगत कराया। भेंटवार्ता के दौरान पूर्व सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने उत्तराखंड की वीरभूमि की सैन्य विरासत, पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में सैनिकों के योगदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की भूमिका अतुलनीय है। इस अवसर पर मेजर जनरल प्रबोध सरन राणा, मेजर जनरल अभय कार्की, मेजर जनरल एस.एस. नेगी, ब्रिगेडियर के.जी. बहल, कर्नल आर.एस. भण्डारी, कर्नल पवन वाही, कर्नल शर्मा, कर्नल आर.एस. क्षेत्री, कैप्टन दिनेश प्रधान, नायब सुबेदार विक्रम कण्डारी, कैप्टन बिष्ट एवं पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट सहित अनेक पूर्व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments