Tuesday, May 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिसकर्मियों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर

एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिसकर्मियों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर


हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर सोमवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया। वेलमेड अस्पताल दून के अनुभवी चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर और आंखों की जांच की गई। इसके अलावा हृदय, पेट, आंत और लीवर से जुड़ी समस्याओं के संबंध में भी चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई। शिविर में करीब 200 पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या और लगातार ड्यूटी के कारण वर्तमान समय में स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती बन गया है।
पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। पुलिस परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के मेडिकल कैंप लगातार आयोजित किए जाएंगे। शिविर में कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. रोहित कुमार चौहान, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. साहिल महाजन, ऑप्टोमेट्रिस्ट आयुषी सहित वेलमेड अस्पताल की टीम मौजूद रही।
+

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments