Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों की कुशल क्षेम जानने पहुंची अल्मोड़ा पुलिस

एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों की कुशल क्षेम जानने पहुंची अल्मोड़ा पुलिस


अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों के घर पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को जनपद के थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी और त्योहारी शगुन मिष्ठान भी वितरित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानों के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नम्बरों पर जानकारी दें, अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए, उनके द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा के इस नेक पहल की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments