Wednesday, May 13, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का...

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला


रुद्रपुर। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में बुधवार को खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व भुवन कापड़ी ने किया। प्रदर्शन के दौरान भुवन कापड़ी ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं कठिन मेहनत कर अपने भविष्य के सपने संजोते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन केंद्र सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और युवाओं का भरोसा कायम रहे। इस दौरान उमेश राठौर, रेखा सोनकर, विनोद चंद, सतपाल राणा, नरेंद्र आर्य, नीरज कन्याल, सागर शाही, मो. जरीफ, प्रकाश बिष्ट, नासिर खान, ताहिर, दीपक, रेहान, शांति सामंत, बीना राणा, विद्या, पवन कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments