ऋषिकेश। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला क्लब एवं रोटरी दिवाज ऋषिकेश ने विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के रक्त केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल एवं नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने किया। कुसुम कंडवाल ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया तथा सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला क्लब की अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने कहा कि शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रोटरी दिवाज ऋषिकेश की अध्यक्ष शुभांगी कौशल रैना, तनु जैन, प्रियंका अग्रवाल, निधि अग्रवाल, पार्षद आशु डंग, पार्षद सिमरन उप्पल, अमित उप्पल आदि उपस्थित रहे।
कैंप में 40 लोगों ने किया रक्तदान
RELATED ARTICLES

