Monday, September 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डवंचित बच्चों को शिक्षा और पोषण की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

वंचित बच्चों को शिक्षा और पोषण की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर


रुद्रपुर। राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेंद्र सिंह रजवार ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा संबंधी सुविधाओं एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य संचालन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा एवं पोषण की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। योगेंद्र सिंह रजवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए रोस्टर तैयार किया जाए और आधार कैंप लगाए जाएं।
साथ ही बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने एवं निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में दाखिला कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने बाल विकास विभाग को विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को धरातल पर काम करना होगा और जरूरत पड़ने पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करना होगा। इस अभियान में श्रम विभाग का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कविता बडोला, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी, हेमा कांडपाल, बीना भंडारी, शोभा जनोटी, मोहिनी बिष्ट, विमल बाराकोटी, इंदिरा बरगली, नीमा बिष्ट, सोनाली जौहरी, कमला अधिकारी, दीक्षा कुमारी ठाकुर, अंकित कुमार सहित सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments