Friday, May 1, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबाबा के इशारे पर की थी डॉक्टर पर फायरिंग, एक बदमाश गिरफ्तार

बाबा के इशारे पर की थी डॉक्टर पर फायरिंग, एक बदमाश गिरफ्तार


रुड़की। पुलिस ने डॉक्टर पर फायरिंग के आरोपी एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया है। लक्सर कोतवाली में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि 27 अप्रैल को दाबकी गांव निवासी डॉ. सुमित कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ बहादराबाद के एक अस्पताल से भिक्कमपुर अपनी ससुराल जा रहे थे। इस बीच बाड़ीटीप गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी थी। इसमें डॉक्टर और रिश्तेदार बाल-बाल बच गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments