Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलंढौरा में विधायक के विरोध से अतिक्रमण हटाए बिना बैरंग लौटी टीम

लंढौरा में विधायक के विरोध से अतिक्रमण हटाए बिना बैरंग लौटी टीम


रुड़की। लंढौरा में शुक्रवार को विधायक उमेश कुमार के विरोध के चलते राजस्व टीम को अतिक्रमण हटाए बिना ही बैरंग लौटने पर मजबूर होना पड़ा। विधायक का कहना है कि अगर राजस्व टीम को नगर से अतिक्रमण हटाना है तो पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट के नेतृत्व में लंढौरा में 28 और 29 अप्रैल को रुड़की लक्सर और जौरासी मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया था। इस दौरान अतिक्रमण कर्ताओं के चालान भी काटे गए थे। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत की ओर से अनाउंसमेंट कराया गया। जैसे राजस्व टीम लंढौरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो विधायक उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments