Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकेदारनाथ उप चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी भाजपा :...

केदारनाथ उप चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी भाजपा : त्रिवेन्द्र


हल्द्वानी। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। कहा कि इससे पहले भी यह सीट भाजपा के पास थी। उन्होंने कहा कि इस बार की दीवाली ऐतिहासिक है। क्योंकि 500 साल बाद श्रीराम अयोध्या में विराजमान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को आरएसएस के विभाग प्रचारक चिरंजीव के पिता के निधन पर उनके दुमुवाढूंगा स्थित आवास पर सांत्वना देने पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने सांसद अजय भट्ट के आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। कहा कि इस बार की दीवाली देशवासियों के लिए ऐतिहासिक है। इस बार श्रीराम पांच सौ साल बाद अयोध्या में विराजमान हुए हैं। बोले, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के चलते लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिसका फायदा भाजपा को केदारनाथ में हो रहे उपचुनाव में मिलेगा।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा झूठ जनता के सामने उजागर हो चुका है। हरियाणा की तरह केदारनाथ में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलने जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments