Wednesday, April 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसंस्कृत को बढ़ावा देने के लिए रोजगार से जोड़ना आवश्यक: त्रिवेंद्र रावत

संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए रोजगार से जोड़ना आवश्यक: त्रिवेंद्र रावत


उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के 21वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संस्कृत भाषा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों की भाषा नहीं, बल्कि ज्ञान-विज्ञान की मूल आधारशिला है। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए इसे रोजगार से जोड़ना आवश्यक है। जब तक भाषा आजीविका से नहीं जुड़ेगी, तब तक उसका व्यापक प्रसार संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से संस्कृत के अध्ययन और उसके आधुनिक उपयोगों पर ध्यान देने का आह्वान किया। सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया के कई विद्वान संस्कृत को आधुनिक तकनीक, खासकर क्वांटम कंप्यूटिंग के लिए उपयुक्त मानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ाव ही किसी समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाता है। समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने संस्कृत के संवर्धन को राज्य की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान को मजबूत करने के लिए संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश को संस्कृत नगरी के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर देते हुए कहा कि ई-रिक्शा चालकों, होटल कर्मियों और अन्य सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संस्कृत के सामान्य शब्दों का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विचार रखें। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार राणा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. कंचन तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. आरएन यादव, प्रो. दिनेश चंद्र चमोला, प्रो. मोहन चंद्र बलोदी, प्रो. मनोज किशोर पंत, प्रो. लक्ष्मी नारायण जोशी, प्रो. बिंदुमती द्विवेदी, प्रो, अरविंद नारायण मिश्रा, डॉ. उमेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विवि में कर्मकांड और ‘श्रीमद्भागवत सहित कई नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे : कुलपति
विवि के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडे ने संस्कृत के व्यापक प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह को अगले वर्ष से तीन दिन तक आयोजित कर इसे प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और संस्कृत भारती के सहयोग से जून में 21 दिवसीय संभाषण शिविर आयोजित करने की योजना है। साथ ही जुलाई से योग, कर्मकांड और ‘श्रीमद्भागवत’ पर पीजी डिप्लोमा सहित कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए नया हॉस्टल शीघ्र तैयार होगा और अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments