अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह आयोजित इस मैराथन में एमबीबीएस प्रथम वर्ष (बैच 2025) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दौड़ पाण्डेखोला बाईपास से जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड, पाण्डेखोला तक निकाली गई, जिसके माध्यम से युवाओं और आमजन को नशा मुक्त समाज के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। मैराथन का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष डॉ. मस्रूफ एच. खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें डॉ. मनीष भट्ट और डॉ. अंशुल ममगाई सहित डॉ. वान्या, डॉ. अनुश्का और डॉ. कृतिका का सहयोग रहा, जबकि इंटर्न्स के साथ एमएसडब्ल्यू मोहम्मद इकबाल, दीप चन्द्र और नरेश कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य संबंधी संदेशों के प्रसार के प्रयास लगातार जारी हैं।
नशा मुक्ति के संदेश के साथ जागरूकता मैराथन आयोजित
RELATED ARTICLES

