Saturday, April 18, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों का अनुसरण ही बाबा साहब को...

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों का अनुसरण ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: अंशू अवस्थी

देहरादून। 14 अप्रैल को संविधान निर्माता , भारत रत्न बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के जयंती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने तहसील संडीला के अंतर्गत विभिन्न अलग-अलग स्थानों पर बाबा साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए ,
प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने ग्राम महम्मदापुर स्थित बाबा साहब के जयंती कार्यक्रम में शामिल हो पुष्प अर्पित किए, उसके पश्चात बहुती कला, दलेलनगर में जयंती पर आयोजित सभा कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी,
कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने ग्राम सभा नरा मदनापुर के ग्राम फतेहपुर में जय भीम – जय संविधान पदयात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल हुए ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि आज का दिन भारत देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण और समस्त देशवासियों के लिए किस्मती दिन है कि आज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी का जन्मदिन है, बाबा साहब ने कैसा संविधान बनाया जिसने इस देश के एक-एक व्यक्ति को अधिकार दिए हक दिए सामान्य दी बराबरी दी
अंशू अवस्थी ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान के दम पर ही भारत का लोकतंत्र महान बन सका, बाबा साहब , जिन्होंने अपने जीवन में तमाम कठिन परिस्थितियों & विषम परिस्थितियों का सामना किया कष्ट सहे, सामाजिक कुरीतियों & बुराइयों को सहा लेकिन जब उनके हाथ में अवसर आया तो उन्होंने किसी से भेदभाव नहीं किया, देश के हर एक आदमी के लिए एकसमान कानून बनाया, यह उनकी महानता थी, इसलिए वह महापुरुष हैं, इसीलिए आज जयंती के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है । इस अवसर पर हम सबको सीख लेनी होगी की बाबा साहब के जो विचार थे उनको हम अपने जीवन में लाएं , यही बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । जयंती कार्यक्रम अवसर पर सागर रावत, सुशांत मिश्रा, रामनेश गौतम, कमल रावत, संतोष गौतम, साहबान, राहुल अर्कवंशी, विनीत पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments