Saturday, April 18, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरोटरी क्लब रुड़की एलीट की पहली चार्टर वर्षगांठ पर सेवा कार्यों का...

रोटरी क्लब रुड़की एलीट की पहली चार्टर वर्षगांठ पर सेवा कार्यों का संकल्प लिया


रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की एलीट ने अपनी पहली चार्टर वर्षगांठ उत्साह और सौहार्द के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने बीते एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा कर भविष्य में समाज सेवा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कर्माकर ने वर्ष भर संचालित विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में सदस्यों व उनके परिवारजनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब ने एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक योगदान दिया है और आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए और एक वर्ष के सफर को याद करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments