देहरादून। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने फॉगिंग अभियान की शुरुआत की। निगम परिसर में फागिंग के बाद मेयर सौरभ थपलियाल ने इसके लिए वाहन और फागिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि शहरवासियों को मच्छर जनित रोगों से सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉगिंग कार्य सभी वार्डों में नियमित, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। ताकि किसी भी क्षेत्र में लापरवाही न हो। नगर निगम की कार्ययोजना के तहत शहर के सभी 100 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग कराई जाएगी। इसके लिए टाटा जेनॉन वाहनों, ई-रिक्शा और हैंडहेल्ड मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे संकरी गलियों और दुर्गम इलाकों तक भी पहुंच सुनिश्चित हो सके।अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 5 बड़ी फॉगिंग मशीनों और पर्याप्त छोटी मशीनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही जलभराव वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम ने नियमित मॉनिटरिंग और सुपरविजन की भी व्यवस्था की है। मेयर ने नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें, कूलर, गमलों और टंकियों का पानी नियमित रूप से बदलें तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सहयोग करें।कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र सिंह कठैत, मीनाक्षी नौटियाल, प्रशांत डोभाल, महेंद्र सिंह रावत, वैभव अग्रवाल और अमित भंडारी मौजूद रहे।
शहर में शुरू हुआ व्यापक फागिंग अभियान मेयर ने रवाना किए वाहन
RELATED ARTICLES

