Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा में दीपों की रोशनी से जगमग रहा घर-आंगन

अल्मोड़ा में दीपों की रोशनी से जगमग रहा घर-आंगन


अल्मोड़ा। प्रकाश पर्व दीपावली शुक्रवार को अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जहाँ मैदानी क्षेत्रों में दीपावली गुरुवार को मनाई गई थी, वहीं पर्वतीय इलाकों में दीपावली शुक्रवार को मनाई गई। लोगों ने विधि-विधान के साथ लक्ष्मी और गणेश की पूजा की। साथ ही अपने घरों, दुकानों व दफ्तरों को रंग बिरंगी झालरों, दीयों और मोमबत्ती से जगमग कर दिया। दीपावली पर्व पर पूरा शहर रोशनी से चमचमाता दिखा। इस दौरान चारों ओर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। घरों को विद्युत झालरों से सजाने के बाद लोगों ने घर के कोने-कोने में घी व तेल के दीये के साथ मोमबत्ती जलाई। इसके बाद सभी ने अपने परिवार के साथ लक्ष्मी, गणेश और धन कुबेर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम होते ही गांव से लेकर नगर प्रकाश की रोशनी से जगमग हो उठा। वहीं आतिशबाजी से आसपास के गांव व शहर गुलजार रहे। आतिशबाज़ी पर बच्चों के चेहरों में रौनक देखने लायक थी। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दीपोत्सव की बधाई दी। दीयों की रोशनी से घर-आंगन जगमग रहे। शहर में दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण से मनाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments