Thursday, April 16, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसीबीएसई 10वीं में बियरशिबा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, शिवेश शाह बने टॉपर

सीबीएसई 10वीं में बियरशिबा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, शिवेश शाह बने टॉपर


अल्मोड़ा। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इस वर्ष कुल 80 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा में शिवेश शाह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। सुधांशु शैलाकोटि और निकिता कनवाल ने 94-94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान साझा किया। प्रियांशु बिष्ट ने 93 प्रतिशत और आराध्या बिष्ट ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आद्या और अश्विन कुमार ने 91-91 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि दिव्या रावत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में प्रज्वल जोशी, कनिष्का और साक्षी रावत ने 88-88 प्रतिशत, एंजेल आस्था हुक्कल और दक्ष बिष्ट ने 87-87 प्रतिशत, रोहित पाटनी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दिव्यांशु कोहली और शांभवी बिष्ट ने 85-85 प्रतिशत, यशवर्धन देवरी और हर्षिता मेहरा ने 84-84 प्रतिशत अंक हासिल किए। शिवम कर्नाटक, मनीषा आर्य और उर्वशी बिष्ट ने 82-82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव तिलक राज तलवार, संस्थापक प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार, मुस्कान तलवार, डायरेक्टर दीपिका विल्सन, उप प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल सहित समस्त शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments