देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ किया। हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से हुए इस आयोजन में उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मीयता और विश्वसनीयता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए रेडियो को पुनः मुख्यधारा में लाने के प्रयासों की सराहना की।अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि यदि इस ऊर्जा को सही दिशा मिले तो भारत आर्थिक महाशक्ति बनने के साथ विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण को सतत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों—युवा, किसान, महिलाएं, श्रमिक और उद्यमी—की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर गर्व व्यक्त किया और “स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर” तथा दून विश्वविद्यालय में “सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज” जैसी पहलों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम बताया। सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने उन्हें राष्ट्र का भावी प्रहरी कहा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि युवाशक्ति के नवाचार और संकल्प से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता राकेश बेदी, मेजर प्राजुक्ता देसाई, आरजे काव्या सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता राकेश बेदी , मेजर प्राजुक्ता देसाई, आरजे काव्या सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
“ युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” : सीएम धामी
RELATED ARTICLES

