Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


विकासनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर विकासनगर ब्लॉक कार्यालय और त्यूणी में धरना देकर प्रदर्शन किया। विकासनगर में जनसंघर्ष मोर्चा ने धरने को समर्थन देते हुए सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करे। धरने कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पिंकी सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष अंजुल शर्मा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे और समाधान न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में विकासनगर ब्लॉक के साथ ही सहसपुर और कालसी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। उधर, त्यूणी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। त्यूणी क्षेत्र की सचिव रीना ने बताया कि सरकार सबसे कम मानदेय वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बहुत ज्यादा काम ले रही है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा‌ कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकट परिस्थितियों में काम किया। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर सैमानी मथूरा, आशा, सावित्री, रेखा, ऐना, बिरमा, मीनाक्षी, रक्षा, निर्मला, बबली, बबीता,अनू, कला, सीमा आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments