Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहिल बाईपास की मरम्मत में तेजी लाई जाए : मेलाधिकारी

हिल बाईपास की मरम्मत में तेजी लाई जाए : मेलाधिकारी


विकासनगर। बैसाखी पर मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कुंभ मेले की तैयारियों और जमीनी चुनौतियों का जायजा लिया। उन्होंने हरकी पैड़ी में गंगा स्नान कर आगामी कुंभ के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। अगले साल 14 अप्रैल को मेष संक्रांति के पावन पर्व पर कुंभ का प्रमुख अमृत स्नान होना है। इसे देखते हुए मेला प्रशासन ने सभी कार्यों को काउंटडाउन मोड में डालते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी है। सभी विभागों को लक्ष्य और समय-सीमा तय कर कार्यों की सतत निगरानी व नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। गंगा स्नान के बाद मेलाधिकारी ने हरकी पैड़ी क्षेत्र, हिल बाईपास, मनसा देवी पैदल मार्ग, मोतीचूर रेलवे स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र मार्ग, हरिद्वार रेलवे स्टेशन मार्ग, सिंहद्वार, कांवड़ पटरी मार्ग, शंकराचार्य चौक, कनखल क्षेत्र, आस्था पथ और रोड़ी-बेलवाला सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों, पुलों, सड़कों, पैदल मार्गों, पार्किंग व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं की स्थिति देखी और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी संभावित चुनौतियों का आकलन किया।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ पटरी मार्ग को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। हिल बाईपास की मरम्मत में तेजी लाई जाए। मनसा देवी पैदल मार्ग के सुधार और पुनर्निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा, सुविधा व सुगमता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नंदन कुमार, मनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।कुंभ मेला 2027 : प्रमुख स्नान तिथियां14 जनवरी – मकर संक्रांति06 फरवरी – मौनी अमावस्या11 फरवरी – बसंत पंचमी20 फरवरी – माघ पूर्णिमा06 मार्च – महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)08 मार्च – फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)07 अप्रैल – नव संवत्सर14 अप्रैल – मेष संक्रांति (प्रमुख अमृत स्नान)15 अप्रैल – श्रीराम नवमी20 अप्रैल – चैत्र पूर्णिमा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments