Tuesday, April 14, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डखालसा चेतना मार्च में उमड़ी संगत

खालसा चेतना मार्च में उमड़ी संगत


रुद्रपुर। खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा, सितारगंज से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तक 20वां महान खालसा चेतना मार्च निकाला गया। गुरुद्वारा में अरदास के बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। सिख संगत सेवा सोसायटी की ओर से निकले मार्च का नगर के मुख्य चौक, महाराणा प्रताप चौक, तुर्कातिसौर, बधौरा, चीकाघाट, सिसईखेड़ा, बिडौरा और नानकमत्ता में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में महिलाएं झाड़ू लगाकर सफाई करती रहीं, जबकि संगत ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। श्रद्धालुओं ने पालकी में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और धार्मिक जत्थों ने गुरुओं की महिमा का गुणगान किया। बैगपाइपर बैंड आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जगह-जगह संगत के लिए प्रसाद का वितरण किया गया। सोसायटी के संयोजक सोप्रीत बॉबी भाटिया व प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि सिख समाज की विरासत को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। करीब 13 किमी की दूरी तय कर मार्च गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचा। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर गुरवंत सिंह सोनी, प्रबंध रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह राणा ने खालसा चेतना यात्रा का स्वागत कर पंच प्यारों को सिरोंपा भेंट किया। यहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, गन्ना समिति अध्यक्ष जरनैल सिंह, शिक्षाविद पलविंदर सिंह औलख, नरेंद्र सिंह बमराह, नवतेज पाल सिंह, गुरसेवक सिंह मोहार, राजेश शैली, मक्खन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरतेज सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, बलजिंदर सिंह, अंशु अरोरा, रणजीत सिंह संधू, अशोक गौतम, राजेश मित्तल, सौरभ अरोरा, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह, जसपाल सिंह, संदीप सिंह, सुखविंदर सिंह गिल, मनोज झाम, राजेश बजाज, राकेश ढल, राजेश ढल, मनजीत सिंह शेखो मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सितारगंज से नानकमत्ता तक भारी फोर्स तैनात रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments