Friday, April 10, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडोईवाला नगर के विकास को 72 करोड़ का बजट पास

डोईवाला नगर के विकास को 72 करोड़ का बजट पास

——————————–23 ,24
ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद डोईवाला की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 72 करोड़ रुपये के आय और 71.55 करोड़ रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभासदों ने एकजुट होकर डोईवाला को आदर्श पालिका बनाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को डोईवाला नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने की। नगर पालिका बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर-1 के सभासद मनीष धीमान ने वार्ड की समस्याएं उठाईं। उन्होंने सभी कच्ची सड़कों के निर्माण, हाट में आने वाले बाहरी व्यापारियों के सत्यापन और देहरादून-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त नालियों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव रखा। सभासद प्रियंका मनवाल ने क्षेत्र की वार्ड नंबर-6 के सैनिक मोहल्ले में ट्यूबवेल निर्माण, 50 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलने तथा लाइटों की बेहतर व्यवस्था के लिए नए विद्युत पोल लगाने का प्रस्ताव दिया। वार्ड नंबर 14 की सभासद सुशीला सैनी ने बोर्ड बैठक में ट्रेचिंग ग्राउंड को हस्तांतरित करने की मांग उठाई। साथ ही मुख्य सड़क पर दोनों ओर चार-चार फीट चौड़ा फुटपाथ बनाने और वार्ड में बिजली- पानी और सड़क निर्माण के कार्य शीघ्र पूरी करने की मांग की। वार्ड नंबर 11 के सभासद अमित कुमार ने नगर पालिका के समक्ष वार्ड की प्रमुख समस्याएं रखीं। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना, बिजली के पोल लगाने, सड़क और पुलिया निर्माण और पूर्व में स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। सभासद ने बताया कि वार्ड में लगी बटन वाली स्ट्रीट लाइटें बरसात के मौसम में खतरा बन सकती हैं, इसलिए उनकी जगह सुरक्षित स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। उन्होंने नगर पालिका से वार्ड 11 के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा कराने की अपील की। बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, पार्क और खेल मैदानों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रावधान किए गए। बैठक में सभासद सुनीता सैनी, कल्पना राणा, राकेश डोभाल, सुरेश सैनी, सुरेंद्र, बबीता देवी, जमुना देवी, रियासत अली, अरुण सोलंकी, गौरव मल्होत्रा, रीना कोठारी, विनीत राजपूत, प्रदीप नेगी जेठली, राजेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, नगर पालिका लेखाकार सतीश चमोली आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments