Thursday, October 15, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डआक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं, पोषण ट्रैकर पर नहीं करेंगी काम

आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं, पोषण ट्रैकर पर नहीं करेंगी काम


रुड़की। तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रही कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोक लिया और उन्हें वाहनों में भेड़-बकरियों की तरह भर दिया। उनका कहना था कि इस घटना से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि वे उपस्थिति के अलावा ‘पोषण ट्रैकर’ पर कोई कार्य नहीं करेंगी, जिससे सरकार तक उनकी आवाज पहुंचे। धरने के बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसडीएम लक्सर और निर्वाचन अधिकारी लक्सर को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर अंजू देवी, संतो देवी, प्रीति, अनीता, कमल देवी, नीतू शर्मा, रीना देवी, पूनम, अंजलि, रुखसार, परमजीत व मीनाक्षी सहित कई कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments