Tuesday, April 7, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा का जीआईसी फिर पकड़ रहा रफ्तार, 238 नए पंजीकरण से बढ़ा...

अल्मोड़ा का जीआईसी फिर पकड़ रहा रफ्तार, 238 नए पंजीकरण से बढ़ा भरोसा


अल्मोड़ा। मंगलवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि रहे, जबकि महापौर अजय वर्मा और मुख्य शिक्षा अधिकारी एच.आर. कोहली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों का प्रवेश भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपने पुराने गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो सराहनीय है। महापौर अजय वर्मा ने कहा कि शिक्षकों और प्रधानाचार्य के प्रयासों से विद्यालय में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है और गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एच.आर. कोहली ने कहा कि जिला मुख्यालय का यह विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने वर्षभर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी और अभिभावकों को आश्वस्त किया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पार्षद ने भी अभिभावकों से विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने में सहयोग की अपील की, जबकि पीटीए अध्यक्ष अग्निहोत्री ने भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित किया। अंत में कक्षा 6 सहित अन्य नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन भंडारी ने किया। इस मौके पर प्रेरणा गुरुरानी, दीपक पांडे, ललित प्रकाश, डॉ. विद्या कर्नाटक, डॉ. ललित जलाल, राजेंद्र सिंह, जगदीश पांडे, नीरज तिवारी, आशुतोष साह, रमेश बिष्ट सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय में एक सप्ताह के भीतर 238 छात्रों का पंजीकरण हो चुका है और प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments