Wednesday, April 8, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने बल्टा गांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने बल्टा गांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विकासखंड हवालबाग के अंतर्गत बल्टा गांव का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी प्रगति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने गांव की मार्गीय सुविधाओं और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। इसके अलावा उन्होंने प्रस्तावित खेल मैदान स्थल का निरीक्षण कर इसके विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सब्जी उत्पादन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। साथ ही जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा के लिए सूअर रोधी दीवार का आगणन तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ज्योति धपवाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम संजीव वर्मा, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डीएन कांडपाल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments