रुड़की। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के कैम्प कार्यालय पर नए दर्जाधारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा और मेहनत के आधार पर जिम्मेदारी दी जाती है और सभी को जनहित में सक्रिय रहकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में गोपाल कुंडलीवाल को पीएमजीएसवाई राज्य सलाहकार सदस्य, सुमन रौतेला को राज्य महिला आयोग सदस्य तथा राजपाल कश्यप को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद सदस्य मनोनीत होने पर फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया। ढोल-नगाड़ों और उत्साह के माहौल के बीच सम्मानित सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार जताया।
कार्यकर्ताओं को निष्ठा और मेहनत के आधार पर मिलती है जिम्मेदारी: भट्ट
RELATED ARTICLES

