Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम ने एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील...

डीएम ने एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील की


रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने जिले के सभी लोगों से एक दीया दीया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील की है। वहीं दीपों के त्योहार दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई दी है। जिलाधिकारी ने लोगों से खुशियों के त्योहार को अपने परिवार, बच्चों के साथ मनाए, आतिशबाजी और पटाखे चलाने के दौरान बच्चों पर अधिक ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने जिलावासियों से ईको-फ्रैंडली दीपावली मनाने और एक दीया देश की समृद्धि के नाम जलाने की अपील की है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह वर्ष राज्य निर्माण का रजत जयंती वर्ष है। 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक स्वच्छता सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी को अभियान से जुडऩे और दीपावली के दौरान वोकल फॉर लोकल के तहत खरीदारी करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments