Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसेल्फी लेने के फेर में पहाड़ी से गिरी महिला यात्री

सेल्फी लेने के फेर में पहाड़ी से गिरी महिला यात्री


हरिद्वार। सेल्फी लेने के चक्कर में शनिवार को मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी से एक महिला यात्री करीब 70 मीटर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के जनकपुरी से एक परिवार मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान परिवार की 28 वर्षीय महिला रेशु पत्नी प्रदीप कुमार पहाड़ी पर सेल्फी लेने लग गई। इसी बीच संतुलन बिगडऩे पर वह पहाड़ी से करीब 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। महिला के गिरने पर परिवार ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर एकत्र हुए लोग महिला को बचाने के लिए पीछे दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह महिला को करीब 70 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments