Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशहीद सम्मान यात्रा 2.0:शहीद नायक पूरण सिंह राणा के आँगन की पवित्र...

शहीद सम्मान यात्रा 2.0:शहीद नायक पूरण सिंह राणा के आँगन की पवित्र मिट्टी की ताम्र कलश में संग्रहित की



चमोली। विकास खण्ड पोखरी के ग्राम कुजासू में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर चन्द्र शेखर आज़ाद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान वार में शहीद नायक पूरण सिंह राणा की वीर पत्नी श्रीमती पवित्रा देवी एवं शहीद सैनिक की पुत्री सुलोचना देवी की उपस्थित में ताम्र कलश में पवित्र मिट्टी संग्रहित की गई। कार्यक्रम के दौरान शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद परिजनों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री लखपत सिंह बुटोला, ब्लॉक प्रमुख श्री कुंवर सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि पोखरी श्री दिलबर सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, तहसील प्रशासन के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments