Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों...

डीएम तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की


चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण से जुडे़ विभागीय अधिकारियों को सड़कों का शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुधारीकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदानगर और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों, बाधित सड़कों और प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यन्न की वर्तमान स्थित की जानकारी ली। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और ब्रिडकुल के अधिकारियों को बाधित सड़कों के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने बाधित सड़कों के सुधारीकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर नारजगी व्यक्त करते हुए सभी गांवों में शीघ्र अक्तूबर माह का खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ति अधिकारी को सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था कर खाद्यान्न आपूर्ति समय से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्र में खाद्यान्न आपूर्ति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि वर्तमान में जनपद की पडेर गांव-पेरी, पीपलकोटी-सल्ला रैतोली, निजमूला-गौणा-पाणा, रानौं-क्वींठी, कनकचौरी-रौता और धुर्मा-कुंडी सड़कों का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। जबकि शेष बाधित सड़कों को सुचारु कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों को भी शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, तहसीलदार दीप्ति शिखा, राकेश देवली, अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी, सचिन कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments