Tuesday, October 22, 2024
Homeअन्यसदस्यता अभियान में अल्मोड़ा ने पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान: प्रदीप...

सदस्यता अभियान में अल्मोड़ा ने पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान: प्रदीप बिष्ट


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला पार्टी कार्यालय पातालदेवी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने की। बैठक में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने जिला सदस्यता अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में अल्मोड़ा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान किया है, साथ ही सक्रिय सदस्यता में भी प्रथम स्थान आए इसके लिए अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। पचास से अधिक सदस्य बनाने वाले ही कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य होंगे और उन लोगों को भी सक्रिय सदस्य नहीं बनाया जाएगा जिन पर किसी प्रकार से आपराधिक मामले चल रहे हैं या दोषी पाए गए हों। साफ छवि के लोगों को ही सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन संजय डालाकोटी ने किया। बैठक में जिला सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रकाश भट्ट, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी, सक्रिय सदस्यता अभियान जिला सदस्य आनन्द डंगवाल, संजय डालाकोटी, कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक महेश नयाल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूनम पालीवाल, लता पान्डे, महिपाल बिष्ट, बीना नयाल, वंदना आर्या, गोपाल बिष्ट, मनोज वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, कृपाल बिष्ट, जगत तिवारी, खीम बिष्ट, हरीश प्रसाद, मंडल अध्यक्ष मजखाली भूपाल परिहार, प्रदीप नगरकोटी, दिनेश मठपाल, अर्जुन बिष्ट, कमल अधिकारी, मनीष बिष्ट, दिनेश पांडे, ललित तिवारी, मनोहर सिह, खीम रौतेला, राजन चन्द्र जोशी, दर्शन रावत, सुन्दर भोजक, राजा खान, मदन रावत, हरीश सिजवाली, ललिता पंचपाल, बलदेव आर्या, जगदीश राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments