Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनन्ही परी के हत्यारोपी को फांसी दी जाए

नन्ही परी के हत्यारोपी को फांसी दी जाए


रुद्रपुर। उत्तराखंड क्रांति दल ने नन्ही परी के हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बुधवार को उक्रांद जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर नन्ही परी को न्याय दिलाने और उसके हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष महरोत्रा, शिवशंकर भाटिया, विनोद राजपूत, ठाकुर भगवान सिंह, नारायण सिंह राना, महेश सिंह, राजेश दत्ता, योगेश सिंह बोरा, महेश सिंह, सुंदर सिंह, हरेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments