Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डभुगतान नहीं होने पर किसानों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

भुगतान नहीं होने पर किसानों ने दी आत्मदाह की चेतावनी


रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने में किसानों ने बुधवार को 27 सितंबर को सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। चेतावनी दी है कि चीनी मिल पर बकाया करीब 130 करोड़़ का भुगतान नहीं होने पर सीएम आवास पर ही संगठन के दस किसान आत्मदाह करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होगी। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को दिए ज्ञापन में उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल पर करीब छह साल से क्षेत्र के किसानों का करीब 130 करोड़़ रुपये बकाया चल रहा है।
इसको लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं। इसके बावजूद शासन प्रशासन की ओर से इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया है। एक महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उत्तराखंड किसान मोर्चा आगामी 27 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि लगातार किसान इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वार्ता कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments