Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसेवा पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

सेवा पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया


पिथौरागढ़। नगर में सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। नगर अध्यक्ष विप्लव साह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से रक्त का दान किया। यहां पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र नगरकोटी, मण्डल उपाध्यक्ष अनिता सामन्त महेश पांडे, मंत्री मनिक पांडे, कृष्णा वर्मा, उमेश साह, जोहर खान, महेश जोशी आदि मौजूद रहे। इधर पांडेगांव में शिविर लगाकर आमजन का स्वास्थ्य भी जांचा गया। यहां डॉ. कमल गहतोड़ी, जिला सलाहकार स्वास्थ्य विभाग हिमानी पन्त, फार्मासिस्ट सुरेन्द्र बिष्ट, स्टाफ नर्स ममता खड़ायत, लैब टेक्नीशियन किरन मपवाल, एक्स-रे टेक्निशियन सुनील नाथ, काउंसलर फूलमती ह्यांकी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments