Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहरिद्वार में नई जीएसटी रिफॉर्म का उत्सव, व्यापारियों को विधायक-महापौर ने सौंपा...

हरिद्वार में नई जीएसटी रिफॉर्म का उत्सव, व्यापारियों को विधायक-महापौर ने सौंपा पीएम का संदेश


हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर विधायक मदन कौशिक और महापौर किरन जैसल ने शहर के व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री का संदेश लिखित पत्र सौंपा। इस अवसर पर व्यापारियों का स्वागत भी किया गया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि 22 सितंबर से लागू नई जीएसटी रिफॉर्म्स देशवासियों के लिए त्योहारों का बड़ा उपहार है। इन सुधारों से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी और लघु उद्योग सभी लाभान्वित होंगे। अब मुख्य रूप से केवल दो ही स्लैब रहेंगे और हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी को शून्य कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments