Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअग्रसेन घाट पर हवन-पूजन, वैश्य समाज ने लिया समाजसेवा का संकल्प

अग्रसेन घाट पर हवन-पूजन, वैश्य समाज ने लिया समाजसेवा का संकल्प


हरिद्वार। महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर मंगलवार को अग्रसेन घाट पर वैश्य समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन-पूजन और आरती की। साथ ही उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का प्रवर्तक बताते हुए कहा कि आज के समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उनके राज्य में कभी कोई भूखा नहीं रहा। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का पूरा जीवन समरस समाज, परोपकार, करुणा और उद्यमिता के लिए समर्पित रहा, जो आज भी सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments