Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएआरटीओ ने किया रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप...

एआरटीओ ने किया रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण


हरिद्वार। एआरटीओ निखिल शर्मा ने आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर, फिटनेस सेंटर एवं वाहन डीलरशिप का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय व्यवस्था को और अधिक अनुशासित व पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
कार्यालय परिसर का निरीक्षण: सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार से अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न होने पाए। गेट पर तैनात कर्मियों को यह स्पष्ट आदेश दिए गए कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही कार्यालय में प्रवेश करे साथ ही उनके द्वारा दी गई इस व्यवस्था की सख़्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए तथा जिम्मेदारी निर्धारित रहे।
फिटनेस सेंटर का निरीक्षण: फिटनेस सेंटर में पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। यह दोहराया गया कि किसी भी स्थिति में अपात्र अथवा तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वाहन डीलरशिप का निरीक्षण के दौरान सभी वाहन डीलरशिप को निर्देश दिए गए कि दर सूची (रेट लिस्ट) स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित की जाए तथा फॉर्म-19 का संधारण नियमानुसार किया जाए। पिछली निरीक्षण रिपोर्ट में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि ट्रेड सर्टिफिकेट के दुरुपयोग अथवा नियमों के उल्लंघन की कोई भी घटना सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments