Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपुलिस ने नगुण बैरियर पर रोके देहरादून कूच करने वाले शिक्षक

पुलिस ने नगुण बैरियर पर रोके देहरादून कूच करने वाले शिक्षक


उत्तरकाशी। शत-प्रतिशत पदोन्नति, प्रधनाचार्य पदों पर विभागीय भर्ती परीक्षा नियमावली को निरस्त करने एवं स्थानान्तरण प्रक्रिया बहाल करने सहित 34 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने के लिए देहरादून जाने वाले शिक्षकों को पुलिस ने नगुण बैरियर पर रोके रखा। जिस पर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ का मांगो को लेकर देहरादून में सीएम आवास व सचिवालय घेराव क कार्यक्रम था। जिसमें प्रदेश भर के शिक्षक शामिल होने थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी से जुड़े जिले भर के शिक्षकों ने सुबह पांच बजे अपने घरों से देहरादून के लिए प्रस्थान किया। शिक्षकों को 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन पुलिस ने यहां शिक्षकों को नगुण बेरियर पर ही रोक दिया। जिस पर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की और सड़क पर ही धरने देकर प्रदर्शन करने लग गए। शिक्षकों का आरोप था कि सरकार की मंशा है कि शिक्षक देहरादून ना पहुंच पाए। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद करीब नौ बजे उन्हें देहरादून जाने दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शिक्षकों में विपिन थपलियाल ,गंभीर राणा, मनोज परमार, सुंदर नौटियाल, महेश उनियाल, दीपक सेमवाल, मुरली मनोहर भट्ट, अरविंद पवार,सूरेश भंडारी,राजेश पांडेय ,विनोद नौटियाल,अरविंद भट्ट,बचन सिंह राणा,भीम सिंह सहित 50 से अधिक शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments